Kapoor making Business: जानिए कपूर का व्यवसाय शुरू कैसे करें

Kapoor Making Business Idea:

भारत मे शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहा आपको कपूर न मिले, भारतीय संस्कृति मे कपूर का विशेष महत्व है, यह सभी प्रकार के पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों मे उपयोग किया जाता है | कपूर का प्रयोग रोज की पूजा-अर्चना मे भी किया जाता है| धार्मिक क्रियाओ के अलावा कपूर का प्रयोग चिकित्सा मे भी किया जाता है, यह दर्द कम करने वा मलहम इत्यादि पर भी उपयोग होता है|

कपूर क्या है? (What is camphor)

कपूर एक सफेद पदार्थ है जो सिनामोमम कैम्फोरा (Cinnamomum camphor) नमक पेड़ की लकड़ी से प्राप्त होता है, यह स्वाद मे तीखा और इसमे बहुत तेज गंध भी होता है|

सिनामोमम कैम्फोरा के पेड़ मुख्य रूप से जापान, वियतनाम,ताइवान जैसे देसो मे पाया जाता है और यहा कपूर का उत्पादन प्राकृतिक तरीके से किया जाता है| इसे हम प्राकृतिक कपूर (Natural comphor) के नाम से जानते है|

एक प्रकार के कपूर का उत्पादन भारत मे भी होता है,जिसे हम सिन्थेटिक कपूर (Synthetic camphor) के नाम से जानते है, जो की देवदार के पेड़ से प्राप्त किया जाता है|भारत में देवदार (Deodar) का पेड़, जिसे हिमालयी देवदार (Himalayan Cedar) के नाम से भी जाना जाता है, हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है|

कपूर बनाने के लिए कितनी जगह की जरूरत पड़ेगी?

इस उद्योग की सुरू करने के लिए आपको कम से कम 300 से 400 वर्ग फीट की जगह की जरूरत पड़ेगी | जिससे आप कपूर बनाने की मशीन और कच्चा माल एक जगह रख सके | आपको यह भी ध्यान रखना होगा की पूरी जगह अच्छे तरीके से ढका हुआ होना चाहिए|

कपूर बनाने की सामग्री (Raw Materials)

कपूर टैबलेट बनाना काफी आसान है, क्योंकि इसमे सिर्फ दो सामग्री की जरूरत पड़ती है, ये सामग्री है कॉंफओर पाउडर/ कपूर पाउडर और हेक्समाइन पाउडर | इन्ही दो सामग्रियों को मिलाकर कपूर की टेबलेट बनाई जाती है|

सफेद कपूर पाउडर की कीमत 600 से 700 रुपए प्रति किलो से शुरू हो जाती है, आप इस पाउडर को लोकल मार्केट या अनलाइन Indiamart के जरिए भी ऑर्डर कर सकते है|

https://dir.indiamart.com/impcat/camphor-powder.html

कपूर बनाने की मशीन (Comphor Making Machine)

comphor making machine

यह मशीन 2 प्रकार की होती है, सेमी-ऑटोमैटिक और ऑटोमैटिक | यह मशीन अलग अलग डाई के साइज मे आती है जैसे की 5,6,10,12 और 20 एक सेमी-ऑटोमैटिक मशीन मे आपको हर काम आपको अपने हतों से करना होता है, इसे महिलाये भी फ्री टाइम मे इस काम को करने मे मदद कर सकती है या वे खुद इसे के सकते है |

  • एक सेमी-ऑटोमैटिक मशीन की लागत लगभग 50,000 रुपये से सुरू हो जाती है जो एक मिनट मे 200 से 300 टैबलेट बना सकती है और दिन भर मे लगभग 50-60 किलो का उत्पादन यह मसीन कर सकती है | सेमी ऑटोमैटिक मशीन मे आपको पैकिंग खुद से करनी होगी ऐसे ऑटोमैटिक पैकिंग की सुविधा नहीं होती है |
  • एक औटोमटिक या फूल ऑटोमैटिक मशीन की लागत लगभग 1 लाख रुपए से शुरू होती है जो एक घण्टे मे लगभग 500 किलो तक टैबलेट बना सकता है और इस मशीन मे ऑटोमैटिक पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो जाती है

https://dir.indiamart.com/impcat/camphor-machine.html

कपूर टैबलेट बनाने की प्रक्रिया Comphor Making Process

कपूर बनाने की प्रक्रिया कोई कठिन कार्य नहीं है, इसे कोई भी व्यक्ति अपने घर मे ही तैयार कर सकता है, कपूर टैबलेट बनाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-

  • सबसे पहले कॉंफओर पाउडर (Comphor powder) और हेक्समाइन पाउडर (Hexamine Powder) को उचित मात्रा मे मिलाया जाता है |
  • इसके बाद इस मिश्रण को कपूर बनाने की मशीन के हॉपर मे डाला जाता है|
  • मशीन मे जिस प्रकार का डाई लगा रहता है उसी प्रकार के टैबलेट का शाइज़ बनकर आता है|
  • इसके बाद सभी टैबलेट को एकत्रित करके छोटे छोटे पैकेज या डिब्बी मे भर कर पैकिंग मशीन से पैक कर दिया जाता है|
  • Finally अब कपूर को मार्केट मे बेचने के लिए भेज दिया जाता है|
कपूर मशीन की कीमत 60,000 रुपए
कपूर पाउडर की कीमत 700 रु / किलोग्राम
मशीन की क्षमता 70 किलोग्राम/दिन
हेक्समाइन पाउडर की कीमत 85 रु/ किलोग्राम
लाभ (प्रति किलोग्राम)50 रुपए

अगर आप एक दिन मे 70 किलोग्राम कपूर के टैबलेट का उत्पादन करते है तो एक दिन ने आपका 3500 रुपए तक दिन का मुनाफा कर सकते है |

आप एक मशीन से प्रति माह का लाभ 3500*26 (कार्य दिवस) = लगभग 91,000 रुपए प्रति माह |

यहाँ हमने लाभ प्रति किलोग्राम होलसेल मार्केट की दर से बताया है, अगर आप खुद से रिटेल मार्केट मे बेचते है तो यह लाभ दो से तीन गुना हो सकता है | आप इसे लोकल मार्केट या दुकानदारों को बेच सकते है, या फिर ऐमज़ान,फ्लिपकार्ट जैसे ई- कॉमर्स मे भी बेच सकते है|

कुछ और खास बातें :-

  • कपूर एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ है और मशीन का प्रयोग होता है इसलिए एस बिजनेस को करने से पहले इसका आपको एक वैध लाइसेंस प्राप्त करना अति आवस्यक है |
  • कपूर एक ऐसा पदार्थ है जो वातावरण मे आते ही vaporize होना सुरू हो जाता है , इसलिए यह आवस्यक है की आप इसे कांच या प्लास्टिक के कंटेनर मे पैक करके बेचे और कंटेनर एयरटाइट होना चाहिए |

Leave a Comment